Gud Ke Upay : खाने मीठा लगने वाले गुड़ का धार्मिक महत्व है। विष्णु पुराण में गुड़ के बारे में बताया गया है, और इसे खुशहाली का प्रतीक माना गया है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि कभी भी गुड़ को नहीं बेचना चाहिए, और अगर कोई इसे मांगने आए तो खुशी से मुफ्त में देना चाहिए। गुड़ को पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। जीवन में परेशानियों और दुर्भाग्य से छुटकारा पाने के लिए गुण के कुछ उपाय बहुत चमत्कारी माने गए है। ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक, गुड़ खाने से सूर्य ग्रह मज़बूत होता है। इसके अलावा, गुड़ से जुड़े कुछ उपाय करके मंगल ग्रह को भी मज़बूत किया जा सकता है।
पढ़ें :- Kailash Manasarovar Yatra 2026 : शिव धाम कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की लिस्ट हुई फाइनल , ऐसे चेक करें अपना नाम
गुड़ से जुड़े उपाय
सूर्य ग्रह मज़बूत करने के लिए रविवार से शुरू करके आठ दिनों तक मंदिर में गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए।
हनुमान मंदिर में गुड़ चढ़ाना
मंगल ग्रह मज़बूत करने के लिए आटे में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर गूंथना चाहिए। किसी हनुमान मंदिर में जाकर गुड़ चढ़ाना चाहिए।
यदि आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो गुड़ की एक डली लेकर उसे लाल कपड़े में बांध दें। अब इसमें एक रुपए का सिक्का डालकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें।
जिन लोगों के विवाह में अडचने आरही हो वो हर गुरुवार के दिन आटे की लोई में थोड़ा-सा गुड़, घी और हल्दी डालकर गाय को खिला दें। ऐसा आपको लगातार 7 गुरुवार तक करना है। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।