Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. गुजरात टाइटंस को आज करना होगा बड़ा धमाका; अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी भिड़ंत

गुजरात टाइटंस को आज करना होगा बड़ा धमाका; अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी भिड़ंत

By Abhimanyu 
Updated Date

GT vs KKR Match Today: आईपीएल 2024 में पिछले दो सीजन की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस (GT) की टीम संघर्ष करती नजर आयी है। इस सीजन 12 में से 7 मैच गंवा चुकी गुजरात के लिए प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है। हालांकि, टीम के लिए अभी भी उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं और उन्हें आज सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ कोई चमत्कार ही करना होगा।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, गुजरात टाइटंस ने 12 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक अर्जित किए हैं, और टीम अगर बाकी दो मैचों में जीत दर्ज करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। लेकिन, सिर्फ जीत से बात नहीं बनने वाली हैं, क्योंकि गुजरात का नेट रन रेट (-1.063) खराब है, जिसकी पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, प्लेऑफ क्वालीफिकेशन में अहम भूमिका रहने वाली हैं। ऐसे में गुजरात को आज कोलकाता नाइट राइडर्स और उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। जैसा कि उन्होंने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था।

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 63वां आईपीएल मैच, कब खेला जाएगा? 

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 63वां आईपीएल मैच सोमवार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच, कहां खेला जाएगा? 

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच, का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे? 

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
Advertisement