गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज में एक तेल टैंकर के पलटने के बाद सड़क पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। टैंकर से तेल बाहर निकलते ही आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और लोग टैंकर से तेल निकालकर अपने साथ ले जाने लगे। महिलाओं को भी बर्तनों में तेल भरते हुए देखा गया।
पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल
घटना चाचौड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। टैंकर के सड़क पर पलटने के बाद मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का फायदा उठाकर लोग उसके पास पहुंच गए। किसी ने बाल्टी लगाई तो कोई दूसरे बर्तन में तेल भरता नजर आया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खाने का तेल समझकर ले जा रहे थे लोग, असल में कुछ और निकला
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि टैंकर में खाने का तेल था और इसी वजह से लोग उसे भरकर ले जा रहे थे। हालांकि, गुना के एसपी प्रशांत सिंह सुमन ने इस बात को साफ कर दिया है। एसपी के मुताबिक टैंकर में रिफाइंड या खाने वाला तेल नहीं था। उसमें तारपीन का तेल भरा हुआ था। यह खाने योग्य नहीं होता और आमतौर पर औद्योगिक तथा दूसरे गैर-खाद्य कामों में इस्तेमाल किया जाता है।
वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई जानकारी
पढ़ें :- इंदौर में पैक्ड घी में ‘जहर’! तय सीमा से 10 गुना ज्यादा मिला सीसा, 17 हजार लीटर स्टॉक पर सवाल
टैंकर के पलटने के बाद लोगों के तेल भरकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सड़क पर पलटे टैंकर के आसपास बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। कई लोग अपने साथ लाए बर्तनों में तेल भरते नजर आते हैं। फिलहाल टैंकर किस वजह से पलटा और हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी है या नहीं, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, खाने का तेल समझकर तारपीन का तेल ले जाने की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है।
गुना में तेल का टैंकर पलटा तो आसपास के नागरिकों में अचानक सार्वजनिक संपत्ति के प्रति गहरी जिम्मेदारी जाग उठी… कोई बाल्टी लेकर आया, कोई कनस्तर जिसके घर जो पात्र था, वही उसकी नागरिक चेतना का प्रमाण बन गया … इसे लूट कहना जनता की नीयत पर संदेह करना होगा … महंगाई के युग में लोग… pic.twitter.com/BnbIp0lBrw
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 24, 2026