Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होटल निर्वाणा में आधी रात गोलियों की गूंज, सुरक्षा गार्ड मीनबहादुर घायल

होटल निर्वाणा में आधी रात गोलियों की गूंज, सुरक्षा गार्ड मीनबहादुर घायल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल-भारत सीमा से सटे रुपन्देही जिले के भैरहवा स्थित प्रतिष्ठित होटल निर्वाणा लक्ज़री इंटरनेशनल में बीती रात हुई फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह वारदात रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

पढ़ें :- अचानक 'अरबपति' बना बिहार का गरीब परिवार, खाते में अरबों का बैलेंस देख उड़े होश, जानें क्या है पूरा सच

फायरिंग में होटल के सुरक्षा गार्ड मीनबहादुर परियार (27 वर्ष) घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गोली उनके दाहिने पैर की जांघ में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत अब स्थिर बताई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रुपन्देही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और होटल परिसर को घेर लिया।

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान अभी नहीं हो पाई है। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

घायल मीनबहादुर परियार बुटवल उपमहानगरपालिका-15 के निवासी बताए जा रहे हैं और कुछ समय से होटल निर्वाणा में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के सन्नाटे में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को समझने की कोशिश करने लगे।

घटना के बाद पुलिस ने होटल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्धों की तलाश जारी है और सीमा क्षेत्र पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Advertisement