Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gurugram fire Accident : गुरुग्राम के मकान में लगी भीषण आग, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

Gurugram fire Accident : गुरुग्राम के मकान में लगी भीषण आग, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

By Abhimanyu 
Updated Date

Gurugram fire Accident : हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक मकान में आग लग गयी। इस हादसे में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। यहां पर किराए के मकान में रहते थे। इन लोगों की उम्र 18 साल से 28 साल के बीच बताई जी रही है।

पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जानकारी के मुताबिक, मकान में शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे आग लगी। जिसकी चपेट में आकर मकान में मौजूद लोगों की मौत हो गयी। मृतक बिहार के रहने वाले थे औरएक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम किया करते थे। मृतकों में से एक अपने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां रहता था, लेकिन दिवाली का त्योहार होने के कारण वह सभी बिहार चले गए थे।

हालांकि, मकान में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पायी है। अंदेशा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी हो। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को काबू में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग किस वजह से लगी इसकी भी जांच की जा रही है।

Advertisement