Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Uday 2025 : देव गुरु होने जा रहे मिथुन में उदित , इन राशियों में धन-धान्य और आय के स्रोत बढ़ेंगे

Guru Uday 2025 : देव गुरु होने जा रहे मिथुन में उदित , इन राशियों में धन-धान्य और आय के स्रोत बढ़ेंगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Uday 2025 :  भारतीय ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धर्म, विवाह, संतान आदि के लिए प्रभावकारी माना जाता है।  देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव पिछले महीने 9 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हुए थे। वे अब 9 जुलाई 2025 को इसी राशि में उदित हो रहे हैं।  जिसका अर्थ है कि बृहस्पति देव फिर से अपनी शक्ति के साथ प्रकट होंगे और इसका शुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। गुरु के उदय से शिक्षा, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सुधार की संभावना बढ़ जाती है।

पढ़ें :- 21 जून 2026 का राशिफल: आज के दिन इन राशि के लोग अनावश्यक तनाव से बचें, खर्चों पर रखें नियंत्रण

मेष राशि
गुरु होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। रोजगार के सिलसिले में आपको कई जगहों पर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे आपको फायदा होगा। कुंवारे लोगों के घर विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
बृहस्पति लाभ भाव के स्वामी के रूप में धन भाव में चले गए हैं। आमदनी रुकावट दूर होगी।  परिवार में चल रही समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। जरूरतमंद बुजुर्गों को कपड़े दान करना शुरू करें।
सिंह राशि
बृहस्पति के उदय होने से आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से आपको कई अप्रत्याशित लाभ मिल सकते हैं। बेहतर उपाय के लिए आप पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना शुरू करें।
तुला ​राशि
बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना सकारात्मक रहने वाला है। धार्मिक यात्रा होगी

Advertisement