Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Crakk Trailer Released: हाई वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ का ट्रेलर रिलीज

Crakk Trailer Released: हाई वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ का ट्रेलर रिलीज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Crakk Trailer Released: विद्युत जामवाल (Vidhyut Jamwal) की फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ का ट्रेलर जबरदस्‍त सीन और एक्‍शन से भरपूर है। एक्शन स्टार को अर्जुन रामपाल के खिलाफ लड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसका केवल एक ही नियम है कि जो जीता है, वह जीतता है।

पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

दो मिनट से अधिक लंबे ट्रेलर की शुरुआत विद्युत द्वारा इन पंक्तियों से होती है: “ऐ भाई सपने तो दोनों आंखें देखती हैं ना और तेरी दूसरी आंख कौन है… मैं ही तो हूं। मैदान में जाएंगे, झंडा गाड़ेंगे, सबकी फाड़ेंगे।

इसके बाद विद्युत को सड़क पर अपने भाई के खोने का शोक मनाते हुए एक झलक देखी जा सकती हैै, फिर ट्रेलर वहां से दर्शकों को “मैदान” में ले जाता है, एक ऐसी जगह, जहां सभी मौत को मात देने वाले खेल होते हैं और अर्जुन रामपाल को गेम मास्टर माना जाता है।”

अर्जुन को खेल के नियम और शर्तें बताते हुए सुना जाता है: “यहां के कानून भी हमारे हैं और कायदे भी। ट्रेलर उन लोगों के लिए एक रोमांचक झलक है जो रोमांच पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें स्काइडाइविंग, रोलरब्लेडिंग जैसी कई चीजें हैं।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
Advertisement