Viral-Video: हमीरपुर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में पांच साल की बेटी को उसके मामा के घर छोड़ने जा रहे एक पिता की बाइक खुले नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में पिता और बेटी को मामूली चोटें आई हैं। महिंद्रा एजेंसी में काम करने वाले नितिन सविता सुबह करीब 10 बजे अपनी बेटी निति को छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में खुले नाले के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नाले में गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाल लिया।
पढ़ें :- Video- बारिश में खेल रहे थे फुटबॉल... मैच के बीच गिरी बिजली, 24 वर्षीय फुटबॉलर की दर्दनाक मौत
लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुले नालों को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि बरसात में पानी भर जाने से नाले दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने नालों को सुरक्षित ढंग से ढकने और जरूरी इंतजाम करने की मांग की। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से नाले में गिरी बाइक बाहर निकाली। पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज ने बताया कि जल निकासी के लिए नाले खोले गए थे। उन्होंने कहा कि घटना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
हमीरपुर में खुले नाले बने लोगों की जान के लिए खतरा, पिता-पुत्री गिरे नाले में। 5 साल की बेटी को मामा के घर छोड़ने जा रहे पिता के साथ हुआ हादसा। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर समय रहते दोनों को बाहर निकालकर बचाई जान। CCTV में कैद घटना, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल।… pic.twitter.com/tKehUmMsgj पढ़ें :- Video-बेगूसराय में युवक का पैर टूटा तो प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, कांग्रेस बोली-ये है बिहार के 'डबल इंजन' सरकार की शर्मनाक तस्वीर
— FM News (@FMNewsLive) August 6, 2026