Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पंचायत चुनाव में ‘साइकिल’ का साथ नहीं देगा ‘हाथ’, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का ऐलान

यूपी पंचायत चुनाव में ‘साइकिल’ का साथ नहीं देगा ‘हाथ’, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का ऐलान

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की सियासत को समझ पाना काफी मुश्किल है। कब-कौन क्या फैसला ले ले? ये कहा नहीं जा सकता। कांग्रेस और सपा 2027 में विधानसभा का चुनाव साथ लड़ने वाली हैं, लेकिन पंचायत चुनाव में कांग्रेस (Congress) अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी। यहां दोनों दल का कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) ने साफ किया है कि पार्टी बिना किसी गठबंधन के पंचायत चुनाव लड़ेगी। हर वार्ड में रणनीति तय करने के लिए बैठकें की जा रही हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

अखिलेश ने गठबंधन बरकरार रखने का किया था ऐलान

यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ी बात कही थी। अखिलेश यादव ने कहा था कि ‘2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेगी। अखिलेश ने कहा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन (India Alliance) जारी रहेगा। अखिलेश ने सभी नेता कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर वोटर लिस्ट की जांच करने को भी कहा था।

 

यूपी में अखिलेश यादव 2017 में कांग्रेस से गठबंधन कर चुके हैं। इस चुनाव में समाजवादी को 47 और कांग्रेस को सिर्फ सात सीट मिलीं थीं और यूपी में बीजेपी की सरकार बन गई थी। 2017 के चुनाव में एनडीए को 324 सीटें मिली थीं लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को यूपी में बड़ी कामयाबी मिली और समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने 6 सीट जीत ली।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Advertisement