Happy Hariyali Teej 2024 : हरियाली तीज का हिंदू त्योहार पति-पत्नी के बीच प्यार और बंधन को समर्पित है। विवाहित महिलाएँ हर साल इस दिन व्रत रखती हैं और भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। सुहागिन महिलाएं भगवान भोलेनाथ और माता पर्वती की सदैव कृपा पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती है। हरियाली तीज पर महिलाएं अपनी सखियों के साथ मिलकर पेड़ पर झूला (Jhula) डालती है और सावन के लोकगीत गाकर इस त्योहार की खुशियां मनाती हैं।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र आज से शुरू, जाने और पूजन विधि और भोग
पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 06 अगस्त को रात 07:52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 07 अगस्त को रात 10: 05 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज का पर्व 7 अगस्त को मनाया जाएगा।
ऐसा माना जाता है कि इसी दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया थाय वृक्ष, नदियों औक जल के देवता वरुण की भी उपासना इसी दिन की जाती है। मनचाहे वर की प्राप्ति और विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए यह व्रत बहुत उत्तम माना जाता है।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश
देवी पार्वती और भगवान शिव आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दें। तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ!
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 19 March: नवत्ररात्र के पहले दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े हुए काम
-हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्यौहार आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी समृद्धि लेकर आए।
आपको आनंद और समृद्धि से भरी एक अद्भुत तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ। हैप्पी तीज 2024!
-हरियाली तीज 2024 की हार्दिक शुभकामनाएँ! आपके दिन भी इस त्यौहार की तरह ही उज्ज्वल रहें।