भाजपा सरकार लगातार चौथी बार हर घर तिरंगा का अभियान शुरू करने जा रही है। ये यात्रा तीन चरणों में चलेगा। इसका पहला चरण 2 से 8 अगस्त तक चलेगा। वहीं दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त के बीच शुरू किया जाएगा।इसे लेकर शुक्रवार को मुख्य सचीव एसपी गोयल ने आदेश जारी किया। बता दें कि पहले चरण में दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से जुड़े कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा।
पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं
स्कूल ,कॉलेज और सरकारी संस्थानो पब्लिक प्लेस पर रंगोली कॉम्पटिशन आयोजित किया जाएगा। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को ””आभार पत्र”” लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त ””तिरंगा बुनाई और धागे”” की गतिविधि का आयोजन किया जाएगा।
वहीं दूसरा चरण 9 अगस्त से 12 अगस्त तक रहेगा। इसके बीच वृहद आयोजन होंगे।इस बीच ””तिरंगा महोत्सव”” के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें वृहद ””तिरंगा मेला”” और ””भव्य तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट”” का आयोजन होगा। प्रदेश स्तरीय ””तिरंगा महोत्सव”” का आयोजन किसी प्रमुख स्थल पर व्यापक जनभागीदारी के साथ होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्यपाल या मुख्यमंत्री करेंगे।
””तिरंगा महोत्सव”” आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर ””तिरंगा मेला”” का भी आयोजन होगा। इसमें ””ग्रामीण विकास विभाग के ””स्वयं सहायता समूह”” द्वारा निर्मित उत्पाद तथा ””सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों ””स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। ””तिरंगा मेला”” में ””तिरंगा प्रदर्शनी”” का भी आयोजन होगा।मुख्य सचिव ने वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर सेल्फी अपलोड करने के लिए एचजीटी सेल्फी बूथों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए कहा है। स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें के साथ भव्य तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
गृह विभाग/पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से ””तिरंगा बाइक रैली या तिरंगा साइकिल रैली”” का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों, पीडीएस दुकानों, खादी भंडार और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगा की बिक्री और वितरण किया जाएगा।ये अभियान का तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद जो वेबसाइट दी ज्ञी है उसपर आपको सेलफ़ी अपलोड करना है।
पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा