Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. हार्दिक पंड्या के साथ उनके ही भाई ने की करोड़ों की धोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

हार्दिक पंड्या के साथ उनके ही भाई ने की करोड़ों की धोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhimanyu 
Updated Date

Hardik Pandya’s Step Brother Arrested : भारत क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ करोड़ों के धोखाधड़ी मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी उनके ही सौतेले भाई ने की है, इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 3 साल पुराना बताया जा रहा है।

पढ़ें :- खाटूश्याम मंदिर से लौट रहे 4 यूट्यूबरों की मौत, टायर फटने से खाई में गिरी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुम्बई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने कथित तौर पर धोखाधड़ी के 3 साल पुराने केस में हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पांड्या के सौतेले भाई वैभव को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, पंड्या ब्रदर्स (हार्दिक पंड्या-क्रुणाल पंड्या) का सौतेला भाई है। जिस मामले में गिरफ्तारी हुई है, वह साल 2021 का है।

बताया जा रहा है कि पंड्या ब्रदर्स से मिलकर आरोपी वैभव ने पॉलीमर बिजनेस की एक कंपनी शुरू की थी। इस कंपनी में हार्दिक और क्रुणाल की हिस्सेदारी 40-40 फ़ीसदी थी, जबकि वैभव की 20 फ़ीसदी हिस्सेदारी थी। पार्टनरशीप की शर्तों के अनुसार कंपनी से होने वाले प्रॉफिट इसी अनुपात में तीन में बंटना था।

आरोप है कि आरोपी वैभव ने कंपनी के प्रॉफिट की रकम को पंड्या ब्रदर्स को देने के बजाय एक अलग कंपनी बनाकर उसमें ट्रांसफर कर लिया। इस वजह से पंड्या ब्रदर्स को करीब 4.3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।’

पढ़ें :- Delhi School Girl Suicide : 12वीं की छात्रा ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिख लगाई आग, दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल को सील कर बैग किया जब्त
Advertisement