Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. महाकुंभ में हुए अपमान को लेकर फुट फुट कर रोटी दिखी Harsha richhariya, लिया बड़ा फैसला

महाकुंभ में हुए अपमान को लेकर फुट फुट कर रोटी दिखी Harsha richhariya, लिया बड़ा फैसला

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Harsha richhariya left kumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में आईं हर्षा रिछारिया अपनी खूबसूरती को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनका खूबसूरत होना भी उनके लिए एक सजा बन गया हो. दरअसल, हाल ही में हर्षा रिछारिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं.

पढ़ें :- 17 साल बाद फिर रिलीज होने जा रही है अअभय देओल की फिल्म Dev.D, अभिनेता ने सीन की क्रिएटिविटी का खोला राज

इस वीडियो को हर्षा रिछारिया ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वहीं इस वीडियो में हर्षा रिछारिया ने जो कहा है वो हैरान कर देने वाला है. हर्षा रिछारिया ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आप उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देख सकते हैं.

वहीं इस दौरान रोते हुए हर्षा रिछारिया ने कहा कि लोगों को शर्म आनी चाहिए कि एक लड़की जो धर्म से जुड़ने, धर्म को जानने, सनातन संस्कृति को जानने के लिए आई थी आपने उसे इस लायक भी नहीं छोड़ा कि वो पूरे कुंभ में रुक सके. वो कुंभ आपने एक इंसान से छीन लिया, जो हमारे जीवन में एकबार आता है.पुण्य का तो नहीं पता लेकिन ये जो आनंद स्वरूप जी हैं उनको इस चीज का पाप जरूर लगेगा.

 

पढ़ें :- मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर उनकी फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर का पोस्टर हुआ जारी, जाने कब होगी रिलीज
Advertisement