Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एंजेलिना जोली का क्या प्यार से उठा भरोसा? बोलीं- ‘10 साल से किसी नहीं कर रही हूं डेट…’

एंजेलिना जोली का क्या प्यार से उठा भरोसा? बोलीं- ‘10 साल से किसी नहीं कर रही हूं डेट…’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही में एंजेलिना जॉली (Angelina Jolie) की एक फिल्म ‘कोच्यूर’ (Film ‘Couture’) रिलीज हुई। यह फिल्म अमेरिकी फिल्ममेकर के जीवन पर बनी है। इसमें फिल्ममेकर को पता चलता है कि उसे कैंसर है। इस मुश्किल वक्त में ही अचानक उसकी जिंदगी में प्यार की बहार आती है। एंजेलिना (Angelina) ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। लेकिन असल जिंदगी में एंजेलिना की जिंदगी में प्यार दूर-दूर तक शामिल नहीं है। जानिए, क्यों बैड पिट (Brad Pitt) से तलाक लेने के दस साल बाद भी वह प्यार को दूसरा मौका नहीं दे रही हैं।

पढ़ें :- मुकेश खन्ना ने फिर दोहराया 'जन गण मन मेरे देश का राष्ट्रगान नहीं हो सकता', वे चाहते हैं कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रगान बने

इस वजह से डेट नहीं कर रही हैं एंजेलिना?

याहू एंटरटेनमेंट से की गई हालिया बातचीत में एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) ने कहा कि सच कहूं तो एक दशक पहले तलाक के बाद से मैंने किसी को डेट नहीं किया है। मैं अपने बच्चों और परिवार पर ध्यान दे रही हूं। इसलिए मैं डेटिंग के पहलू पर फोकस नहीं कर रही हूं।’

दोबारा जिंदगी को आजादी से जीना चाहती हैं एक्ट्रेस

एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) आगे कहती हैं, ‘हां, चीजें बदल रही हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं 51 साल की हो गई हूं या बूढ़ी हो रही हूं। मैं सोच रही हूं कि मुझे फिर से जीना है। फिर से आजाद होना है। कह सकते हैं कि जिंदगी ने मुझे थोड़ा तोड़ दिया था। अब मैं धीरे-धीरे वैसी ही इंसान बन रही हूं, जैसी मैं पहले हुआ करती थी।’

पढ़ें :- बाबा रामदेव का बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत पर पलटवार, बोले-'मैं ओछे लोगों पर नहीं करता टिप्पणी'

खूब चर्चा में रहा था बैड और एंजेलिना का तलाक

साल 2016 में बैड पिट और एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) ने तलाक लिया था। यह तलाक हॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दरअसल, हॉलीवुड फैंस के बीच यह कपल आइडल माना जाता था, ऐसे में इनका अलग होना फैंस को दुखी कर गया।

Advertisement