Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हार के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्हें हर जगह लाल रंग दिखाई दे रहा…अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार

हार के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्हें हर जगह लाल रंग दिखाई दे रहा…अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार

By शिव मौर्या 
Updated Date

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी हार के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्हें हर जगह लाल रंग दिखाई दे रहा है। आखिर इस रंग से नाराजगी क्या है?

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

कन्नौज में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, जब सदमा लग जाता है तो लोग भी कुछ कहते हैं। लाल रंग को समझना होगा। यह लाल रंग क्रांति का है, मेल-मिलाप का है…लाल रंग भाव का है। हमारे मुख्यमंत्री भावनाओं को नहीं समझ सकते हैं। ये टोपी उन लोगों के काम भी आ सकती है जो गंजे हों। हमारा लाल रंग खुशी, त्यौहार का है…आखिर इस रंग से नाराजगी क्या है? वे (सीएम योगी आदित्यनाथ) हार के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्हें हर जगह लाल रंग दिखाई दे रहा है।

इसके साथ ही कहा, कन्नौज का क्षेत्र हम लोग के लिए नया नहीं है, राजनीति की जब शुरुआत हुई थी, इस क्षेत्र के लोगों ने समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ने का काम हमेशा किया। आज अस्पतालों की हालत क्या है? जो अस्पताल बनाए गए थे समाजवादी सरकार में वह अस्पताल भी नहीं चला पा रहे हैं, स्कूलों की व्यवस्था ठप हो गई, बच्चों को स्वादिष्ट खाना नहीं मिल पा रहा।

Advertisement