Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (President Mahant Nritya Gopal Das) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital, Lucknow) में भर्ती करवाया गया है। महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das)की तबीयत इसके पहले जनवरी के महीने में भी बिगड़ गई थी तब लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में उनका इलाज चला था। हालांकि, वो ठीक हो गए थे।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद थमने का नहीं ले रहा नाम, आरती में पूरे प्रोटोकॉल के साथ मौजूद दिखे गोपाल राव

अस्पताल में उनके भर्ती होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) उनसे मिलने गए थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। वह 88 वर्ष के हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement