Heart Attack : यूपी के महोबा जिले में सात दिन पहले लैपटॉप पर काम करते वक्त बैंक मैनेजर कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। साथी कर्मचारी मैनेजर को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाली घटना महोबा के कबरई कस्बे स्थित HDFC बैंक के मेन ब्रांच का है। 19 जून को हुई घटना CCTV में कैद हो गई। इसका वीडियो आज सामने आया है। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
यूपी महोबा जिले के HDFC बैंक मैनेजर राजेश शिंदे (38 वर्ष) की लैपटॉप पर काम करते–करते मौत । साथियों ने CPR दिया, लेकिन नहीं बचा सके।#Mahoba #HDFC_बैंक HDFC बैंक मैनेजर हार्ट अटैक #HeartAttack pic.twitter.com/Qjfo20TEYA
— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 26, 2024
जानें पूरा मामला
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
हमीरपुर के कबीरनगर निवासी राजेश कुमार शिंदे (38) HDFC बैंक मेन ब्रांच में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 19 जून को कबरई कस्बे स्थित ब्रांच में लैपटॉप पर काम करते-करते राजेश बेहोश हो गए। कुर्सी पर ही लुढ़क गए। राजेश को देखकर बगल में बैठे कर्मचारी ने तुरंत बाकी साथियों को बुलाया। अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना से बाकी बैंक कर्मी सदमे में
इस घटना से बाकी बैंक कर्मी सदमे में हैं। कर्मचारियों को यकीन नहीं हो रहा है कि जो शख्स चंद मिनट पहले बातचीत कर रहा था, अचानक कैसे उसका निधन हो सकता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुर्सी पर बैठे-बैठे राजेश की बेहोश हो जाते हैं। गर्दन पीछे की तरफ लटक जाती है। इसके बाद कर्मचारी दौड़कर राजेश को कुर्सी से उतारते हैं।
बैंक कर्मचारी ने सीपीआर देने की कोशिश
वीडियो में दिख रहा है कि राजेश को बैंक कर्मचारी बैंक की गैलरी में लिटा देते हैं और लगातार सीपीआर देते हैं। राजेश का शरीर धीरे-धीरे शांत होने लगता है, जिसके बाद कर्मचारी राजेश को कार से कबरई के अस्पताल ले जाते हैं। चेकअप के बाद डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया है।