यूपी में मौसम काफी तेज बदल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार को चौथे दिन भी भारी बारिश देखने को मिली। बुधवार को काफी तेज बारिश हुई जिससे लोगों ने झमाझम बारिश में खूब एंजॉय किया। बता दें की इस बारिश से किसानो को काफी खुशी मिली क्योंकि ये उनके फसलों के लिए संजीवनी साबित होगा।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
आगरा का मौसम
मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार एक व दो अगस्त को आंशक बादल छाए रहेंगे। तीन अगस्त से दोबारा वर्षा के आसार बन रहे हैं।
बहराइच का मौसम
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। हवा के पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
अमेठी का मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में घने बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है।
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने पूर्वानुमान है।