viral video : सोशल मीडिया पर हम लोग आय दिन अलग अलग चीज़ें देखने को मिलता है। सोशल मीडिया एक ऐसी चीज हैं जो की अगर आप का मूड बेकार भी है तो आपका मूड बिलकुल सही कर देता है। यहाँ कुछ ऐसे वीडियो हमे देखने को मिलता है जिसे देखने के बाद लोग हसी नही रोक पाएंगे। एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।
पढ़ें :- Video-कंप्यूटर साइंस में एमटेक भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 1 साल तक की नौकरी, फिर लग्जरी जॉब छोड़ बन गया संन्यासी
जानिए क्या है इस वीडियो में
इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है एक जगह कुछ मजदूर काम कर रहे हैं। इसी जगह पर उन लोगों की मदद करते हुए एक डॉक्टर साहब को अपनी फोटो खिंचवानी थी। इसके चक्कर में वो एक जगह पर जाकर खड़े हो जाते हैं जहां से आगे एक गड्ढा है। उन्हें वो गड्ढा तो दिखा मगर यह नहीं दिखा कि वो जहां पर खड़े हैं, वो नीचे जमीन कच्ची थी। वो वहां खड़े होकर तसले से मसाला गिराने लगते हैं। एक तसला तो उन्होंने अच्छे से गिरा दिया मगर फोटो नहीं आई थी और इस चक्कर में कोई उन्हें एक और तसला मसाला गिराने के लिए बोलता है। अब जैसे ही वो दूसरा तसला मसाला गिराने जाते हैं, उनके पैर के नीचे की ईंट खिसक जाती है और वो उस गड्ढे में गिर जाते हैं।
कमज़ोर दिल वाले ये वीडियो न देखे!
फोटो खिंचवाने के चक्कर में ये साहब मसाला भरे तसला के साथ गड्ढे में गिर पड़े!pic.twitter.com/clBUd7xcKd
पढ़ें :- जेल में बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में कैदियों के हुनर को मिलेगा सम्मान, ‘कालिंदी’ के घी की महकेगी खुशबू
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) July 15, 2025
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा वो मध्यप्रदेश के शिवनी का है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसी बहाने वायरल भी हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले फोटो नहीं आई थी फिर शरीर के हर पुर्जे से एक मार्मिक आवाज आई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- दूसरी बार ये कभी नहीं जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब फोटो नहीं पूरा एलबम आ गया। इसी तरह लोग मजे ले रहे हैं।