Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Hema Malini Video: फैन की सेल्फी की मांग पर भड़की हेमा मालिनी कहा- फोटो…

Hema Malini Video: फैन की सेल्फी की मांग पर भड़की हेमा मालिनी कहा- फोटो…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Hema Malini Video: 75 वर्षीय हेमा भाजपा सांसद हैं। हेमा पर उनके फैंस बेशुमार प्यार लुटाते हैं, लेकिन फिलहाल हेमा गलत कारणों से सुर्खियों में हैं। उनके खराब व्यवहार के कारण सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल हेमा दिग्गज लेखक, गीतकार व फिल्ममेकर गुलजार की बायोग्राफी ‘गुलजार साहब : हजार राहें मुड़के देखीं’ के इवेंट में आई थीं।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

आपको बता दें, हेमा को प्रिटेंड साड़ी में खूबसूरत अंदाज में देखा गया। यहां पर एक फैन ने हेमा से सेल्फी की मांग कर दी। इस पर हेमा को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा, “फोटो… सेल्फी लेने के लिए थोड़े आए हैं।’

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हेमा को एटीट्यूड वाली बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये इतना गुरूर क्यों कर रही हैं। एक यूजर ने हेमा की तुलना जया बच्चन से करते हुए लिखा, “इंडस्ट्री में जया बच्चन जैसे लोग बढ़ते ही जा रहे हैं, जो फैंन को सिर्फ घमंड ही दिखा सकते हैं।” उल्लेखनीय है कि जया हमेशा पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आती हैं।

 

Advertisement