Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हेमंत सोरेन बागी भाभी सीता सोरेन के खिलाफ लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव , गांडेय सीट से उपचुनाव में कल्पना सोरेन होगी मैदान में

हेमंत सोरेन बागी भाभी सीता सोरेन के खिलाफ लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव , गांडेय सीट से उपचुनाव में कल्पना सोरेन होगी मैदान में

By संतोष सिंह 
Updated Date

रांची। झारखंड में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। पहली बार सोरेन परिवार के दो सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। इन अटकलों के बीच खुद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Jharkhand Chief Minister Champai Soren)  ने मंगलवार को ऐसे संकेत दिए हैं। जेल में बंद हेमंत सोरेन (Hemant Soren)  बागी होकर भाजपाई हुईं भाभी सीता सोरेन (Sita Soren)के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उधर, सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) को गांडेय सीट (Gandey Seat) से उपचुनाव में उतारा जा सकता है। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Jharkhand Chief Minister Champai Soren) ने कहा कि दोनों की उम्मीदवारी को लेकर जल्द फैसला लिया जा सकता है।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
Advertisement