Hero HF 100 : Hero की पॉपुलर HF 100 मोटरसाइकिल अपने बेहतरीन माइलेज और मेंटीनेंस के लिए जानी जाती है। GST Cut के बाद इस मोटरसाइकिल को लेना और भी आसान हो गया है। हीरो एचएफ 100 अब GST कट के बाद ₹56,250 (एक्स शोरूम, नोएडा) में उपलब्ध है, जिससे यह भारत की सबसे किफायती और बेहतरीन माइलेज वाली बाइक बन गई है। इसकी कीमत पहले की तुलना में लगभग ₹5000 कम हुई है।
पढ़ें :- 2026 Honda City 2026 : 2026 होंडा सिटी भारत में लॉन्च , प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
इंजन और माइलेज
वहीं इंजन और माइलेज की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में 97.2 cc का इंजन मिलता है, जो 8.02 PS का पावर और 8.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन शहर और गांव में चलाने के लिए काफी बेहतर है।
माइलेज के मामले में हीरो एचएफ 100 का माइलेज 70 kmpl है। इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिसे फुल कराने पर 700 KM तक की रेंज दे सकती है। लो बजट में बेहतर विकल्प मानी जा रही है।
पढ़ें :- New Honda City Facelift : नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट इस दिन होगी लॉन्च , जानिए इस पॉपुलर सेडान में क्या-क्या बदलने वाला है