Hero Motocorp CE001 : प्रसिद्ध दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अब बाजार में एक नई बाइक हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 पर आधारित सीई 001 लिमिटेड एडिशन बाइक लॉन्च किया है। कंपनी ने यह बाइक मॉडल हीरो ग्रुप के फाउंडर डॉक्टर बृजमोहन लाल मुंजाल के 100 वें बर्थ एनिवर्सरी पर लॉन्च किया है। आपको बात दे कि यह लिमिटेड एडिशन बाइक मॉडल है अर्थात हीरो सीई 001 के करीब 100 यूनिट ही बाजार में बेचे जाएंगे। बाइक मॉडल में कंपनी की तरफ से कार्बन फाइबर पर आधारित बॉडी वर्क दिया गया है जो इस बाइक मॉडल को काफी हल्का बनाता है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
हीरो सीई 001 बाइक मॉडल के इंजन की बात करें तो इसमें कंपनी की तरफ से इसमें 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है इस इंजन को चालू करने पर आपको 25 बीएचपी की पावर और 20 एनएम का टार्क जनरेट मिलेगा। फिलहाल कंपनी की तरफ से बाइक की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी ऑफिशियल तौर पर नहीं दी गई है।