Hero Splendor Plus : हीरो स्प्लेंडर प्लस भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। हर महीने इस बाइक की 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकती हैं। इसकी कम कीमत, सिंपल डिजाइन और भरोसेमंद इंजन ग्राहकों की पहली पसंद बनाते हैं। लेकिन अब इस बाइक को खरीदने के लिए आपको पहले से अधिक पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि कंपनी ने इस बाइक की कीमत बढ़ा दी है।
पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज
नई कीमत एक्स-शोरूम
हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत पहले दिल्ली में ₹75,441 एक्स-शोरूम से शुरू होती थी। अब कंपनी ने इसमें ₹1,735 का इजाफा कर दिया है। यानी अब इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹77,176 होगी। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण इसकी कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है।
इंजन
इस बाइक में 100cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन है। यह इंजन 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
माइलेज
इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है, जिससे इसकी माइलेज काफी बेहतर हो जाती है। यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर तक चल सकती है।