Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hero Super Splendor XTEC 2.0 :  हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 लॉन्च , जानें माईलेज और फीचर्स

Hero Super Splendor XTEC 2.0 :  हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 लॉन्च , जानें माईलेज और फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hero Super Splendor XTEC 2.0 :  दिग्गज दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। वहीं अगर कीमत की बात करें तो इस नई बाइक की कीमत
86,500 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। हीरों के इस नये माडल में एडवांस्ड फीचर्स, बेहतर टेक्नोलॉजी और नए डिजाइन अपडेट्स है, जिससे इस बाइक लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक नजर आ रहा है।

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

इंजन और शानदार माइलेज
नई हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 के इंजन की दमदारी की बात करें तो इसमें

में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है।

टॉर्क
यह इंजन 7500 rpm पर 10 hp की पावर और 6000 rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

माइलेज
कंपनी का दावा है कि यह बाइक 72 Kmpl तक का माइलेज दे सकता है। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इसमें Programmed Fuel Injection तकनीक और Idle Stop-Start सिस्टम दिया गया है, जो ट्रैफिक में बाइक को ज्यादा ईंधन बचाने में मदद करता है।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 220F  :  नए अवतार में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 220F, जानें कीमत और पावर

फ्रंट डिस्क ब्रेक
नई Super Splendor XTEC 2.0 में पहली बार हैजर्ड लाइट्स को शामिल किया गया है. इसके अलावा बाइक में बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक और टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
बाइक में हैंडलबार-माउंटेड इंजन किल स्विच भी मिलता है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले पर कॉल अलर्ट, SMS नोटिफिकेशन और फोन बैटरी स्टेटस जैसी जानकारियां देखी जा सकती हैं।
कलर
यह बाइक पांच कलर ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेज़िंग रेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लूऔर Matt Chestnut Brown ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

 

Advertisement