hero vida vida : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच हीरो विडा (VIDA) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड VIDA ने धनतेरस (नवंबर 2026) के अवसर पर जयपुर में एक ही दिन में 615 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर करके ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है। कंपनी ने यह खास उपलब्धि अपने नए VIDA VX2 मॉडल के साथ हासिल की है।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
इससे पहले कंपनी के शुरुआती मॉडल VIDA V1 ने दुनिया के सबसे कठिन रिकॉर्ड्स में से एक को अपने नाम किया था। ये सभी डिलीवरी जयपुर के विडा एक्सपीरियंस सेंटर से हुई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 24 घंटे में लगातार चलते हुए कुल 1,780 किलोमीटर की दूरी तय की थी। यह रिकॉर्ड जयपुर में बनाया गया था, जहां स्कूटर बिना रुके (केवल बैटरी बदलने और राइडर बदलने के समय को छोड़कर) लगातार पूरी स्पीड पर दौड़ता रहा। इसने पुराने विश्व रिकॉर्ड को करीब 350 किलोमीटर के बड़े अंतर से तोड़ा था।
पिछले महीने के सेल्स डेटा पर नजर डालें, तो हीरो विडा भारत की चौथी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है. ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, विडा ने अक्टूबर महीने में 29,958 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेची हैं। ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 81.6 परसेंट की है।
इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें रिमूवेबस बैटरी मिलती है। स्कूटर में राइडर को मल्टीपल राइडिंग मोड्स मिलते हैं।