Hero’s electric bicycle : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कम खर्च में सुरक्षित सफर सबसे बेहतरीन तरीका है। सड़कों पर बढ़ते तेज रफतार के वाहनों से बढ़ता प्रदूषण पर्यावरण के हानिकारक है। इन सब समस्याओं को ध्यान में रख दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी ने इलेक्ट्रिक साइकिल को बाजार में उतारा है।
पढ़ें :- Suzuki GSX250R : सुजुकी ने नई GSX250R सुपरस्पोर्ट बाइक से उठा दिया पर्दा , जानें स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स
स्मार्ट और किफायती ऑप्शन
इलेक्ट्रिक साइकिल एक स्मार्ट और किफायती ऑप्शन बनकर उभरी है। ये न सिर्फ जेब पर हल्की पड़ती हैं, बल्कि रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बाजार आने-जाने के लिए भी काफी सुविधाजनक हैं।
मेंटेनेंस भी कम
इसमें पेट्रोल का खर्च भी नहीं होता, मेंटेनेंस भी कम आता है और इसे चलाने के लिए ज्यादातर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं पड़ती। यहां 35,000 रुपये से कम में 5 ऐसे इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बताया गया है, जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होंगे।
Hero Lectro H5
Hero Lectro H5 डेली यूज के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक साइकिल है। इसमें 250W BLDC रियर हब मोटर और 5.8Ah इन-ट्यूब Battery दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह पैडल असिस्ट मोड में करीब 30 किमी और Throttle mode में 25 किमी तक की Range देती है।
टॉप स्पीड
इसकी टॉप स्पीड 25kmph है और बैटरी को पूरी तरह Charge होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। इसमें आसान ON/OFF स्विच भी दिया गया है। इसकी price लगभग 28 हजार रुपये है।
पढ़ें :- TVS Ntorq 125 : टीवीएस ने लॉन्च किया एनटॉर्क 125', जानें इंजन और कीमत
EMotorad X1
EMotorad X1 कम बजट में एक शानदार Electric bicycle है। इसमें 7.65Ah की रिमूवेबल लिथियम-आयन Battery दी गई है, जो पैडल असिस्ट मोड में 35 किमी और थ्रॉटल मोड में 30 किमी तक की Range देने का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 25kmph है।
यह लगभग 110 किलोग्राम तक वजन वाले और 5 फीट 3 इंच से 6 फीट तक लंबाई वाले राइडर्स के लिए परफेक्ट है। इस मॉडल को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 4.8 स्टार की शानदार रेटिंग भी मिली है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है।