Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hero के हीरोगिरी आगे होंडा, टीवीएस व बजाज तक पानी भरती नजर आई, मई में इन कंपनियों की बिक्री का देखें रिकॉर्ड

Hero के हीरोगिरी आगे होंडा, टीवीएस व बजाज तक पानी भरती नजर आई, मई में इन कंपनियों की बिक्री का देखें रिकॉर्ड

By santosh singh 
Updated Date

Top 10 Two Wheeler Companies Sales Report: भारत में बीते मई माह 2025 की दोपहिया वाहनों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। 31 दिनों में भारतीय बाजार में कुल 16.52 लाख मोटरसाइकल और स्कूटर बिके। इनमें हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने सबसे ज्यादा 4.99 लाख टू-व्हीलर बेचे। दूसरे नंबर पर होंडा और तीसरे नंबर पर टीवीएस मोटर कंपनी रही। टॉप 5 में बजाज ऑटो और सुजुकी जैसी कंपनियां भी रहीं। बाद बाकी टॉप 10 में रॉयल एनफील्ड, यामाहा, ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और ग्रीव्स इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों ने अपनी जगहें पक्की कीं।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

क्लासिक लीजंड्स के येज्दी और जावा जैसे ब्रैंड के मोटरसाइकल की कम बिक्री हुई और यह कंपनी टॉप 10 से बाहर रही। अब आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि किस कंपनी ने कितने दोपहिया वाहन बेचे और उनका मार्केट शेयर कितना रहा।

नंबर 1 हीरो मोटोकॉर्प

हीरो मोटोकॉर्प ने बीते मई महीने में कुल 4,99,036 मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे और इस देसी कंपनी का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 30.2 पर्सेंट रहा। हीरो के स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स जैसे कम्यूटर मोटरसाइकल की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।

होंडा दूसरे स्थान पर

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने बीते मई में कुल 3,93,383 टू-व्हीलर बेचे और इस कंपनी का मार्केट शेयर 23.80 पर्सेंट रहा। होंडा के एक्टिवा स्कूटर और शाइन सीरीज बाइक्स की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।

तीसरे नंबर पर टीवीएस मोटर कंपनी

टीवीएस मोटर कंपनी ने बीते मई महीने में 3,09,285 मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे और इस देसी कंपनी का मार्केट शेयर 18.71 फीसदी रहा। टीवीएस की अपाचे सीरीज मोटरसाइकल और जुपिटर सीरीज स्कूटर की हर महीने बंपर बिक्री होती है।

बजाज ऑटो ग्रुप चौथे नंबर पर

बीते मई में बजाज ऑटो चौथी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी रही और इसने कुल 1,84,831 बाइक और स्कूटर बेचे। बजाज का मार्केट शेयर पिछले महीने 11.18 पर्सेंट रहा। बजाज की पल्सर सीरीज बाइक के साथ ही चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की अच्छी बिक्री होती है।

पढ़ें :- EICMA 2026 : हार्ले डेविडसन ने 350cc इंजन के साथ पेश की अपनी सबसे सस्ती बाइक, मिलेंगे धांसू फीचर, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

टॉप 5 में सुजुकी मोटर इंडिया भी

पिछले महीने भारतीय बाजार में सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने 87,519 बाइक और स्कूटर बेचे और यह संख्या कंपनी को 5.30 पर्सेंट का मार्केट शेयर दिलाती है। सुजुकी के एक्सेस स्कूटर और जिक्सर सीरीज बाइक्स की बंपर बिक्री होती है।

रॉयल एनफील्ड छठे स्थान पर

रॉयल एनफील्ड ने बीते मई महीने में 76,608 मोटरसाइकल बेचे। पिछले महीने इस देसी कंपनी का मार्केट शेयर 4.64 फीसदी रहा। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और बुलेट 350 के साथ ही हंटर 350 जैसी मोटरसाइकल की बंपर बिक्री होती है।

7वें नंबर पर यामाहा

इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने बीते मई महीने में 50,388 मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे और कंपनी का मार्केट शेयर 3.05 पर्सेंट रहा।

पढ़ें :- Hero VIDA UBX Electric Motorcycle: Hero ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Vida UBX, जानें रेंज और कीमत के साथ फीचर्स

ओला इलेक्ट्रिक 8वें नंबर पर

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली पॉपुलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने बीते मई में 18,501 स्कूटर बेचे। ओला इलेक्ट्रिक का पिछले महीने इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में शेयर 1.12 पर्सेंट रहा

9वें नंबर पर एथर एनर्जी

बीते मई महीने में एथर एनर्जी ने 12,856 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे और इस देसी कंपनी का मार्केट शेयर महज 0.78 पर्सेंट रहा।

टॉप 10 में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक भी

पिछले महीने टॉप 10 टू-व्हीलर कंपनियों की लिस्ट में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भी रही और इसने 4178 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे। इस कंपनी का मार्केट शेयर 0.25 पर्सेंट रहा। इसके बाद पियाजियो और क्लासिक लीजंड्स जैसी कंपनी रही। क्लासिक लीजंड्स के बीएसए, जावा और येज्दी ब्रैंड की महज 1965 यूनिट बिकी।

 

पढ़ें :- Honda Alpha SUV :  होंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग कन्फर्म , जानें फीचर्स और बैटरी पैक
Advertisement