Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती देने वाला याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती देने वाला याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने नई दिल्ली सीट से निर्वाचित भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) से जवाब मांगा है। कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) द्वारा दायर उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj)  की जीत को चुनौती दी है।

पढ़ें :- T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत' बुमराह हैं गेम चेंजर

न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने स्वराज को 30 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। सोमनाथ भारती (Somnath Bharti)  और बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) दोनों ने नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha Seat)से चुनाव लड़ा था। भारती को जहां 3,74,815 वोट मिले, वहीं स्वराज को 4,53,185 वोट मिले। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 80 और 81 के तहत दायर याचिका में स्वराज, उनके चुनाव एजेंट और अन्य पर भ्रष्ट आचरण में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

 

Advertisement