Himachal Earthquake: देश का उतरी पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश इस समय एक साथ कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। जहां पर गुरुवार को कई जगहों पर बादल फटने की घटना सामने आयी, और तेज बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान हिमाचल में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
पढ़ें :- 'सपाइयों का क्या भरोसा... चाय-समोसा-रसमलाई सारे माफिया अपने भाई...' वोटिंग के बीच लखनऊ में लगा विवादित पोस्टर
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, हिमाचल के लाहौल और स्पीति में शुक्रवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई है। जमीन से 5 किमी नीचे इसका केंद्र रहा है। इससे पहले इसी इलाके में गुरुवार दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र भी जमीन से 5 किमी था।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति जिलों में बुधवार की रात को पांच जिलों में बारिश ने कहर ढाया। इन जिलों में बादल फटने से तबाही हुई है, और 53 लोग लापता हो गए, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बादल फटने के बाद से 47 लोग अभी भी लापता हैं।