Bombay Fashion Week 2025: बॉम्बे फैशन वीक 2025 में अभी तक कई बड़ी हसीनाएं रैंप पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं. वहीं संडे के दिन एक्ट्रेस हिना खान भी इस शो में शानदार वॉक करती हुई दिखाई दी. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
हिना खान ने हाल ही में बॉम्बे फैशन वीक 2025 में हिस्सा लिया. जहां एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आई. जो अब हर किसी को दीवाना बना रहा है. एक्ट्रेस रैंप पर राजस्थानी लुक में बेबाकी से वॉक करती हुई दिखाई दी. जैसे ही उन्होंने एंट्री ली हर किसी की नजरें एक्ट्रेस पर थम गई.
हिना खान ने रैंप वॉक के लिए मल्टीकलर की हैवी वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती स्टाइल ब्लाउज पहना था. जिसमें आगे चैन लगी थी. इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक लहंगा कैरी किया. एक्ट्रेस ने अपना लुक सिल्वर ज्वेलरी, बालों मे चोटी और सेटल मेकअप से कंपलीट किया है. साथ ही हिना की अदाएं उनके लुक को और खूबसूरत बना रही हैं.
हिना खान रैंप पर वॉक करते हुए लड़खड़ाती हुई भी नजर आई. लेकिन एक्ट्रेस घबराई नहीं और उन्होंने अपनी वॉक कंपलीट की. हिना ने रैंप पर पैपराजी को कई सारे खूबसूरत पोज दिए. साथ ही वो हाथ जोड़कर ऑडियंस को नमस्ते करते हुए भी नजर आई.