Hina Khan battling Breast Cancer: टीवी फेमस एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं. हिना (Hina Khan) बड़ी हिम्मत के साथ कैंसर से जंग लड़ रही हैं. वह खुद को पॉजिटिव और मोटिवेट रखे हुए हैं. फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं. हिना कैंसर का ट्रीटमेंट करवा रही हैं और साथ ही लाइफ को एन्जॉय भी कर रही हैं.
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
उन्होंने हाल ही में अपने एक खूबसूरत दिन की एक झलक फैंस को दिखाई. उन्होंने बताया कि वह महीनों बाद पहली बार घर से बाहर निकली हैं. हिना को फेवरिट मिठाइयां और कुछ खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है. हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की.
तस्वीरों में हिना खान हॉट चॉकलेट पीते हुए और कुकीज़, मैकरॉन, नमकीन और अन्य फूड को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “एक अच्छी और डिजर्विंग ट्रीट को एन्जॉय करते हुए… कुछ महीनों के बाद खरीदारी और हॉट चॉकलेट के लिए बाहर निकली.”
हिना खान ने आगे लिखा, “बस मैं, खुद को लाड़-प्यार कर रही हूं और इसका आनंद ले रही हूं.” इन तस्वीरों में हिना नियॉन ग्रीन फुल-स्लीव टॉप, जींस और सफेद जूते में बहुत प्यारी लग रही हैं. हिना ने लुइस वुइटन और गुच्ची ब्रांड से भी खरीदारी की. हिना को अपने ही लंबे बालों से बनी विग पहने देखा गया, जिसके बारे में उन्होंने पहले एक वीडियो जारी किया था.