Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hit And Run Law : अखिलेश यादव, बोले- ड्राइवर ही बदल देंगे देश का ड्राइवर, बीजेपी याद रखे कि इनको स्टीयरिंग मोड़ना आता है

Hit And Run Law : अखिलेश यादव, बोले- ड्राइवर ही बदल देंगे देश का ड्राइवर, बीजेपी याद रखे कि इनको स्टीयरिंग मोड़ना आता है

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि आजकल तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार (BJP Government) दरअसल ‘डबल दबाव’ में फंसी सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपाई एक तरफ़ उनके दबाव में है जिनके फ़ायदे में से फ़ायदा उठाने के लिए वो जनविरोधी क़ानून लाते हैं। दूसरी तरफ़ जब जनता एकजुट हो जाती है तो भाजपाइयों को जनता के दबाव में अपने फ़ैसले आख़िरकार लौटाने ही पड़ते हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st Test Stumps : शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड का पलटवार, स्टंप्स की घोषणा तक मेजबान टीम का स्कोर- 243/5

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि सही मायनों में तो तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ‘ट्रिपल खोपड़ीभंजन’ की सरकार बन गयी है, क्योंकि इसमें एक तीसरा पक्ष भाजपा के उन तर्कहीन-विवेकहीन समर्थकों का भी है, जो भाजपाई फ़ैसलों और क़ानूनों को सही साबित करने के लिए हर तरह का कुतर्क करते हैं, लेकिन जब भाजपा हार के डर से ये फ़ैसले या क़ानून वापस ले लेती है तो वो भी भाजपा को खरी-खोटी सुनाते हैं क्योंकि वो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाते हैं। ड्राइवरों को स्टीयरिंग मोड़ना आता है।

पढ़ें :- WhatsApp का नया फीचर! रात 12 बजे जागने की जरूरत नहीं, WhatsApp पर पहले से शेड्यूल करें जन्मदिन की शुभकामनाएं या अन्य कोई भी संदेश

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि ड्राइवर ही देश के ड्राइवर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों का दर्द वही समझ सकता है जिन्होंने उनके साथ रोटी साझा की है। ड्राइवरों के ख़िलाफ़ लाए गये ‘काले क़ानून’ के विरोध में हमारी तरह देश-प्रदेश की जनता भी ड्राइवरों के साथ खड़ी है। दंभी भाजपा सरकार को बैक गियर भी डालना होगा और यू-टर्न भी करना होगा।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर जाम का कहर, दूसरे दिन भी थमी रही रफ्तार; मरीज, पर्यटक और स्कूली बच्चे बेहाल
Advertisement