Hockey News : अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) कांग्रेस में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) को विशेष सम्मान मिला। एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम और फ्रेंच हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष इसाबेल जौइन ने वैश्विक मंच पर उनकी उपलब्धियों पर भारतीय टीम को पुरस्कार प्रदान किया है। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने पर भारतीय टीम को सम्मानित किया गया।
पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी
मस्कट में समारोह के दौरान हॉकी इंडिया (Hockey India) के महासचिव भोला नाथ सिंह (Hockey India General Secretary Bhola Nath Singh) को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पर हॉकी इंडिया ने कहा, “हम इस अद्भुत सम्मान के लिए एफआईएच के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय हॉकी (International Hockey) का 100वां वर्ष भारत के लिए और भी खास हो गया है।” भारतीय टीम ने अगस्त में स्पेन पर 2-1 की रोमांचक जीत के साथ पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक अपने नाम किया था।
हॉकी इंडिया भारतीय हॉकी की 100वीं वर्षगांठ पूरे होने का जश्न माना रहा है। यह शताब्दी वर्ष भारतीय हॉकी की विरासत का सम्मान करता है और इसके भविष्य की आशा करता है, जिसे हॉकी इंडिया लीग के पुन: लॉन्च और महिला हॉकी इंडिया लीग की शुरूआत द्वारा चिह्नित किया गया है।