Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2025 : होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, परिवार में आएगी खुशियां

Holi 2025 : होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, परिवार में आएगी खुशियां

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2025 : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली पर्व नकारात्मक शक्तियों का अंत करता है और जीवन में सकारात्मक शक्तियों का उदय करता है। होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इसे सामाजिक एकता और प्रकृति के बदलाव का प्रतीक भी माना गया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन होली खेलने की परंपरा है। इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन है और 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में होली मनाई जाएगी। इस दौरान घर के मुख्यद्वार पर कुछ उपायों को करने से घर में खुशियां और तरक्की होती है।

पढ़ें :- 21 सितंबर 2026 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशि के लोग एकाग्रता के साथ करें काम, मिलेगी सफलता

बाहर निकाल दें ये चीजें
वास्तु के मुताबिक घर में कभी भी फटे-पुराने कपड़े या पुराने जूते चप्पलों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। इसलिए आप होलिका दहन से पहले ही घर से इन सभी पुरानी चीजों को बाहर कर दें।

टूटे हुए शीशे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार की सकारात्मक ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव होता है। इसलिए आप होलिका दहन से पहले टूटे हुए शीशे को बाहर निकाल दें।

टूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान
वास्तु के अनुसार घर में भगवान की खंडित प्रतिमा न रखें। आप इसे जल में प्रवाहित कर सकते हैं। वहीं टूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर घर में गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में आप होली आने से पहले ही इन सभी को घर से बाहर निकाल दें|

तुलसी  पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है, इसे घर में लगाने पर धन-धान्य में वृद्धि और बरकत होती हैं। लेकिन अगर यह पौधा सूख गया है, तो इसे होलिका दहन आने से पहले ही घर से बाहर रख दें। इस दौरान आप एक नया पौधा लेकर भी आ सकते हैं। यह बहुत शुभ होता है।

पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल
Advertisement