Holi Recharge Plan Offer : वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई ने अपने यूज़र्स के लिए होली के मौके पर कुछ खास ऑफर्स दिए हैं। वीआई का यह ऑफर 21 मार्च, 2024 से लागू किया जा रहा है और यूज़र्स को इसका फायदा 1 अप्रैल 2024 तक होगा। इन ऑफर्स में कई प्लान्स की कीमतों में कटौती और बोनस डेटा शामिल है। आइये जानते हैं वीआई के लेटेस्ट ऑफर्स के बारें में।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
₹1449 प्रीपेड प्लान : कंपनी ने इस प्रीपेड प्लान की कीमत में 50 रुपये की कटौती की है। इसमें 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है और इसमें 30जीबी बोनस डेटा भी मिलेगा।
₹699 प्रीपेड प्लान : इस प्रीपेड प्लान में कंपनी ने 50 रुपये की छूट ऑफर की है। इसमें 3जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। 56 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में कोई एक्सट्रा डेटा नहीं मिलता।
₹ 3199 प्रीपेड प्लान : इस प्लान में कंपनी ने 100 रुपये की छूट ऑफर की है। इसमें हर रोज 2GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, एक साल के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 50GB बोनस डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
₹ 2899 और ₹ 3099 प्लान : वीआई इन दोनों प्लान में भी 50GB का बोनस डेटा दे रही है। इसके अलावा 75 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 25% एक्सट्रा डेटा, और 181 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 50% एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा।