Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi Vastu Tips : होली पर घर लाएं ये चीजें , वास्तु दोषों से बचने के लिए करें ये उपाय  

Holi Vastu Tips : होली पर घर लाएं ये चीजें , वास्तु दोषों से बचने के लिए करें ये उपाय  

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Holi Vastu Tips :  देशभर में होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ् मनाया जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन खेला जाने वाले रंगों के त्योहार में लोग एक दूसरे के घरों में जाते है और शुभकामनाएं देते है। पंचांग के अनुसार,इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट से आरंभ हो रही है। पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है। इस लिहाज से रंगों वाली होली 14 मार्च 2025 होगी।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

होली पर रंगों से खेलने के अलावा इस दिन वास्तु के उपाय (Upay) पूरी तरह से सफल होते हैं।  शुभ फल देते है। आईये जानते है  होली के दिन करने वाले कुछ वास्तु शास्त्र के उपाय के बारे में।  इन उपायों को करने से घर में भी सुख समृद्धि और खुशियां आएंगी।

1.होली के दिन मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं।

2.बंदनवार या तोरण
घर में उत्पन्न वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए होलाष्टक से होलिका दहन के बीच एक सुंदर सा बंदनवार या तोरण अपने घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं। ये उपाय आपके घर में उत्पन्न वास्तु दोष को कम कर सकता है।

3.होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर सूर्य देव की फोटो लगाएं। साथ ही भगवान गणेश की भी फोटो लगाई जा सकती है। ऐसा करने पर घर से वास्तु दोष समाप्त होता है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

4.पिरामिड
होली पर अपने घर में पिरामिड ला सकते हैं। इसे घर या ऑफिस में रखने से व्यापार में लाभ मिलता है।

5.होली के दिन राधा और कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर पूजा करनी चाहिए। किस दिन राधा कृष्ण की मूर्ति पर अवश्य ही अभी लगाएं। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।

6.कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रिस्टल का कछुआ लाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। आर्थिक तरक्की होती है और आपको अचानक से धन लाभ के योग प्राप्त होते हैं, इसलिए होली से पहले घर में क्रिस्टल का कछुआ अवश्य लाएं।

Advertisement