Holika Dahan 2025 : होली त्योहार में एक दूसरे को रंग ,अबीर लगाकर शुभकामना देने की परंपरा है। इसके साथ ही साथ पूजा पाठ के साथ रंगों पकवानों की मस्ती सबके मन मन उत्साह भरती है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ और कुछ विशेष उपाय करना लाभकारी माना जाता है, ऐसे में हम आपको होलिका दहन पर किए जाने वाले कुछ अचूक उपाय बताए रहे हैं जिन्हें करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। आइये जानते है।
पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य
होलिका दहन की रात में करें ये उपाय
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन की रात दिव्य रात मानी जाती हैं ऐसे में इस दिन शाम के वक्त घर की उत्तर दिशा में शुद्ध घी का एक अखंड दीपक जरूर जलाएं। यह अखंड दीपक ज्योति रातभर जलते रहना चाहिए। अगर इस दीपक को तुलसी के आस पास कहीं रखा जाए तो और भी उत्तम होगा। होलिका दहन की रात इस एक उपाय को करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और पैसों से जुड़े सारे काम बड़ी आसानी से पूरे हो जाते हैं। इसके अलावा धन की आवक में भी वृद्धि देखने को मिलती है।
होलिका दहन की आग में गेहूं की बालियों को भून कर घर लाने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सुख समृद्धि व शांति बनी रहती है।