Holika dahan date 2025 : रंगों का त्योहार होली उत्सव पूरे देश में धूमधाम और रंग गुलाल के साथ मनाई जाती है। सदियों से मनाए जाने वाली इस अनोखी परंपरा को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। होली का पर्व होलिका दहन के एक दिन बाद मनाया जाता है। इसे छोटी होली भी कहा जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और रंगों के त्योहार होली से पहले की रात को मनाया जाता है। लेकिन इस बार होलिका के दिन भद्रा का साया मंडरा रहा है। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और भद्रा की अवधि।
पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य
आपको बता दें कि 13 मार्च होलिका दहन के दिन भद्रा प्रातः 10:36 से शुरु होकर मध्य रात्रि 11:27 तक रहेगी। ऐसे में होलिका दहन भद्रा के बाद मध्य रात्रि 11:28 से रात्रि 12:15 बजे के बीच की जाएगी। यानी होलिका दहन के लिए कुल 47 मिनट का ही समय है।
कब से शुरु है होलाष्टक 2025
इस साल होलाष्टक की शुरुआत 6 मार्च से होगी, इसके साथ ही आठ दिन के लिए कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। होलाष्टक तक मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश, जनेऊ, विवाह आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।