नई दिल्ली। डीसी फैंस को ‘वंडर वुमन’ की अगली फिल्म का इंतजार है। फैंस एक बार फिर गैल गैडोट को इस किरदार में देखना चाहते हैं, लेकिन गैल गैडोट के हालिया बयान के बाद फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है।
पढ़ें :- अब इस एक्ट्रेस का AI से बना Video Viral, फैंस से न करने फॉरवर्ड की अपील
क्या गैल गैडोट फिर बनेंगी वंडर वुमन?
स्क्रीनरेंट को दिए एक इंटरव्यू में गैल गैडोट ने साफ किया कि उनकी डीसी स्टूडियोज या डायरेक्टर जेम्स गन के साथ वंडर वुमन के किरदार में वापसी को लेकर फिलहाल कोई खास बातचीत नहीं हुई है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी आखिरी बड़ी बातचीत उस समय हुई थी, जब स्टूडियो के लोग उनसे मिले थे और वे ‘वंडर वुमन 3’ को डेवलप करना चाहते थे। इसके बाद से उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सुना। गैल गैडोट ने कहा कि उनकी जेम्स गन या स्टूडियो के साथ वापसी को लेकर कोई खास बातचीत नहीं हुई है।
नई वंडर वुमन के लिए गैल ने कही खास बात
हालांकि, गैल गैडोट चाहती हैं कि ‘वंडर वुमन’ की कहानी और फ्रेंचाइजी आगे बढ़े। उन्होंने इस किरदार को निभाने वाली अगली एक्ट्रेस को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा,कि यह एक ऐसा शानदार किरदार है, जिसे हममें से बहुत से लोग बहुत प्यार करते हैं। जो भी एक्ट्रेस इस किरदार को निभाएगी, मैं उसके लिए यही चाहती हूं कि वह इस शानदार किरदार के साथ इस बेहतरीन सफर का पूरा आनंद ले। मैं बस इस बात के लिए आभारी हूं कि मुझे इस किरदार के जूते पहनने और इस शानदार किरदार और उससे जुड़ी हर चीज को सेलिब्रेट करने का मौका मिला।
पढ़ें :- यूपी पर्यटन की अनूठी पहल, 'एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड' : Gen-Z रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी
2016 में पहली बार बनी थीं वंडर वुमन
गैल गैडोट ने पहली बार 2016 की फिल्म ‘बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस’ में डायना प्रिंस यानी वंडर वुमन का किरदार निभाया था। इसके बाद 2017 में उनकी सोलो फिल्म ‘वंडर वुमन’ रिलीज हुई। वह ‘जस्टिस लीग’ (2017), ‘वंडर वुमन 1984’ (2020) और ‘जैक स्नाइडर्स जस्टिस लीग’ (2021) में भी नजर आईं। फिलहाल गैल गैडोट की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।