Honda 160cc X-Blade Bike : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी X-Blade 160 कम्यूटर बाइक को बंद कर दिया है। होंडा भारत में कई बाइक्स की बिक्री करती है। इनमें से कुछ बाइक्स बहुत लोकप्रिय हैं, जबकि कुछ की सेल में मुश्किलें आ रही हैं। खबरों के अनुसार, भारत में बिक्री कम होने के कारण होंडा ने अपनी 160cc X-Blade बाइक को बंद कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया है। इसे 2018 में लॉन्च किया गया था। होंडा X-Blade सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी और लोकप्रिय सेगमेंट में कम बिकने वाली बाइक थी।
पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक
एक्स-ब्लेड बाइक CB Hornet 160R के फर्स्ट जेनरेशन मॉडल पर बेस्ड थी। यह बाइक काफी शार्प और अग्रेसिव फ्रंट के साथ आती थी। इसमें सीट और टैंक CB Hornet 160R की तुलना में अलग थे। पिछले कुछ महीनों से इसकी बहुत कम बिक्री हो रही थी। इसलिए इसे बंद करने के पीछे सबसे बड़ी वजह कम बिक्री होना माना जा रहा है। हालांकि, होंडा ने इसे ऑफिशिली कंफर्म नहीं किया है।