Honda Car Discounts : जानी मानी लग्जरी कार कंपनी होंडा मई में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस कारों में Honda City, Honda Amaze और Honda Elevate शामिल है। आइये जानते है होंडा के किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
Honda City
भारत में सबसे लोकप्रिय सेडान होंडा सिटी की बिक्री 1998 से हो रही है। डिस्काउंट की बात करें तो होंडा सिटी का टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट 88,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। जबकि निचले वेरिएंट पर 78,000 रुपये तक की छूट मिलती है। अंत में, यह होंडा सिटी का शानदार वेरिएंट है जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था और इसे 1.15 लाख रुपये की भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है।
Honda Amaze
Honda Amaze पर मई में अधिकतम 96 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, ई वेरिएंट पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 6 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, कस्टमर लॉयल्टी बोनस पर चार हजार रुपये, कार एक्सचेंज बोनस के तौर पर 10 हजार रुपये, होंडा कार एक्सचेंज करने पर छह हजार रुपये, एलीट एडिशन पर स्पेशल एडिशन बेनिफिट के तौर पर 30 हजार रुपये का लाभ उठाया जा सकता है।
Honda Elevate
मई महीने में इसे खरीदने पर ग्राहक को अधिकतम 55 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट लिमिटेड पीरियड सेलिब्रेशन के तौर पर दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत की शुरुआत 11.91 लाख रुपये से होती है।