Honda Cars India Electric SUV : जापानी कार निर्माता होंडा भारतीय बाजार में में वित्त वर्ष 2026-27 तक तीन नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। खबरों के अनुसार,होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “हम वित्त वर्ष 2026-27 तक हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ तीन नए मॉडल पेश करने की योजना बना रहे हैं, जिससे एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की उपस्थिति का विस्तार होगा।” उन्होंने कहा कि नए मॉडलों में हाइब्रिड और बैटरी इलेक्ट्रिक दोनों प्रकार के पावरट्रेन शामिल होंगे।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
2030 तक इलेक्ट्रिक कारों का लक्ष्य
त्सुमुरा ने यह भी कहा कि होंडा का लक्ष्य 2030 तक दुनिया भर में अपनी कारों में लगभग दो-तिहाई इलेक्ट्रिक कारें बेचने का है। इसके बाद 2040 तक कंपनी की सभी कारें इलेक्ट्रिक होंगी। यह वैश्विक योजना के तहत होगा और कंपनी भारत में भी इस दिशा में काम कर रही है।
होंडा ने बुधवार को अपनी कॉम्पैक्ट सेडान अमेज की तीसरी पीढ़ी पेश की, जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
यह मॉडल मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रिम्स के साथ आता है और कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर और हुंडई ऑरा जैसी कारों से मुकाबला करता है।