Honda CBR650R : दिग्गज टूव्हीलर कंपनी होंडा एक बार फिर से भारतीय बाजार में CBR650R स्पोर्टबाइक को लॉन्च करने वाली है। होंडा कंपनी ने इसके लिए टीज़र भी शेयर किया है। जानकारी के अनुसार फुली-फेयर्ड, मिडिलवेट, इनलाइन-फोर स्पोर्टबाइक आने वाले हफ़्तों में बाजार में एंट्री करेगी। इसमें E- कलच टेक्नालाजी दी है।
पढ़ें :- Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफ़ील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की शुरू हुई डिलीवरी, छोटे सर्विस सेंटर बनाए गए
इंजन
अपकमिंग होंडा CBR650R में 648cc, इनलाइन-फोर, फोर-सिलिंडर इंजन मिलेगा, जो12,000rpm पर 95hp और 9,500rpm पर 63Nm टॉर्क देता है। बाइक शार्प लुक और एलईडी लाइटिंग के साथ 2 कलर ऑप्शन- रेड और स्टील्थियर मैट में पेश होगी। साथ ही इसमें 5- इंच का टीएफटी डैश, ब्लूटूथ क्नेक्टिविटी के साथ कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट की सुविधा भी दी गई है।
मुकाबला
संभावना है कि नेकेड CB650R को CBR के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछली CBR650R की आखिरी दर्ज कीमत 9.35 लाख रुपये थी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि नई CBR650R के प्राइज़ में इज़ाफा होगा। राइवल्स में इसका मुकाबला ट्रायम्फ डेटोना 660 और सुजुकी GSX-8R से होगा।