Honda Dio 110 : रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सच्चा हमसफर बन कर साथ निभाने वाला शानदार स्कूटर होंडा डियो 110 को लोग अच्छाा विकल्प मान रहें है। यह स्कूटर भारतीय बाजार में 110cc स्कूटर सेगमेंट लगातार लोकप्रिय हो रहा है । वहीं यह स्कूटर अपने स्पोर्टी डिजाइन, दमदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स की वजह से युवाओं से लेकर फैमिली ग्राहकों तक को आकर्षित कर रहा है। कंपनी ने समय-समय पर इस स्कूटर को नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और उपयोगी बन गया है।
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
प्रीमियम लुक
स्कूटर के फ्रंट में दिए गए एलईडी हेडलैंप और एलईडी पोजिशन लैंप इसे प्रीमियम लुक देते हैं. बॉडी पर मिलने वाली शार्प लाइनें और ग्राफिक्स इसे बाकी पारंपरिक स्कूटर्स से अलग पहचान देते हैं।
अलग-अलग हाइट के राइडर्स इसे आराम से चला सकते हैं। चौड़ा फ्लोरबोर्ड और आरामदायक सीट लंबे सफर में भी थकान कम महसूस होने देते हैं।
इंजन
Honda Dio 110 में 109.51cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो लगभग 7.75bhp की पावर और 9.03Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन शहर के ट्रैफिक और रोजमर्रा के उपयोग के लिए काफी स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्कूटर करीब 48 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
Smart Find फीचर पार्किंग में स्कूटर ढूंढने में मदद करता है, जबकि Smart Safe फीचर सुरक्षा को बढ़ाता है। अगर चाबी एक निश्चित दूरी से ज्यादा दूर चली जाए, तो स्कूटर अपने आप लॉक हो जाता है।
पढ़ें :- Komaki Ultra : सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज कीमत और बूट स्पेस
कीमत और मुकाबला
Honda Dio 110 भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड, डिलक्स और H-Smart वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 70 हजार रुपये से शुरू होकर लगभग 82 हजार रुपये तक जाती है।