Honda Elevate Facelift : जापान की कार कंपनी होंडा की एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। SUV में नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती हैं। वहीं इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
टेस्टिंग के दौरान दिखी
कंपनी फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। इस नई SUV को भारत के साथ दूसरे देशों में भी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।
नई Honda Elevate का बॉक्सी डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रह सकता है। हालांकि, इसके आगे और पीछे कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। कार के सामने नई ग्रिल और नया बंपर दिया जा सकता है। इसके अलावा हेडलाइट्स के डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। हालांकि, LED हेडलैंप और फॉग लैंप जैसे फीचर्स आगे भी मिलते रहेंगे।
मौजूदा मॉडल में पहले से 10.25 इंच का टचस्क्रीन, 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, 7 इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बिना चाबी के कार खोलने की सुविधा और बटन से इंजन स्टार्ट करने जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के इंजन में कंपनी बड़ा बदलाव करने के मूड में नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही दिया जा सकता है। यह इंजन 121 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
गियरबॉक्स
गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6 स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक का विकल्प जारी रहने की उम्मीद है।