Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Honda WN7 :  प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी  ,  जानें रेंज और ताकत

Honda WN7 :  प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी  ,  जानें रेंज और ताकत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Honda WN7 : भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में प्रतिस्पर्धा तेजी हो गई है। इसी क्रम में Honda की नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक WN7 ने ऑटो सेक्टर में हलचल बढ़ा दी है। कंपनी ने इसे 2024 में शोकेस किया था। वहीं डिजाइन की बात करें तो बाइक का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक और अग्रेसिव रखा गया है
इंजन
Honda का दावा है कि WN7 की परफॉर्मेंस 600cc इंजन वाली पेट्रोल बाइक के बराबर होगी। वहीं इसका टॉर्क आउटपुट इतना दमदार होगा कि यह कई 1000cc मोटरसाइकिल्स जैसी तेज पिकअप दे सकती है। इलेक्ट्रिक मोटर्स की खासियत इंस्टैंट टॉर्क होती है और Honda इसी टेक्नोलॉजी का फायदा इस बाइक में देने जा रही है। इससे High-speed acceleration और Smooth Riding Experience मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: पेट्रोल ₹2.61-डीजल ₹2.71 हुआ म​हंगा, लखनऊ में ₹101.90, कोलकाता ₹113.51 हुई पेट्रोल की कीमत

Honda WN7 में लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 130 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

Honda WN7 की एंट्री से आने वाले समय में Ultraviolette, Revolt और दूसरी कंपनियों के बीच मुकाबला और तेज हो सकता है।

Advertisement