Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग़रीब हिन्दी भाषियों के साथ गुंडागर्दी करना आपकी कायरता की निशानी…सपा सांसद ने राज ठाकरे पर साधा निशाना

ग़रीब हिन्दी भाषियों के साथ गुंडागर्दी करना आपकी कायरता की निशानी…सपा सांसद ने राज ठाकरे पर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी भाषा को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है, जिसमें गैर-मराठी भाषी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी भाषा आनी चाहिए। इसको लेकर अब घमासान और ज्यादा बढ़ गया है। इन सबके बीच सपा सांसद राजीव राय ने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुएक हा कि, दम है तो हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को मुंबई से बाहर कर दो।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

घोसी से सपा सांसद राजीव राय सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, प्रिय राज ठाकरे! कभी सोचा है आपने कि अभी तक महाराष्ट्र में आपकी राजनैतिक ताक़त क्यों नहीं बनी? जब कोई पूछता नही है तो मीडिया में आने के लिए ग़रीब हिन्दी भाषियों के साथ गुंडागर्दी करना आपकी कायरता की निशानी है। जिस हिंदी फ़िल्मों से आपके परिवार की अरबों की कमाई हुई, हिंदी सिनेमा ने बॉलीवुड की पहचान बनाई, कभी उनके खिलाफ क्यों नहीं बोलते?

उन्होंने आगे लिखा, दम है तो हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को मुंबई से बाहर कर दो! अगर हिंदी भाषी ग़रीब रोज़ी रोटी के लिए महाराष्ट्र जाते है तो हज़ारों मराठी परिवार भी हिंदी सिनेमा के भरोसे ही चलता है। मराठी भाषा संस्कार की भाषा है, गुंडागर्दी की नहीं। इस देश का कोई हिस्सा सिर्फ़ भाषा के नाम पर किसी के बाप का नहीं हो सकता, इस देश के हर हिस्से पर सभी देशवासियों का अधिकार है, जैसे हर मराठी मानुष का पूरे देश में सम्मान और अधिकार है।

छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ़ आपके ही नहीं पूरे देश के हीरो हैं। याद रखिएगा इस देश की पहचान अतिथि देवों भव: के भाव से है, दो कौड़ी के गुंडागर्दी से नहीं और गुंडागर्दी का इलाज भी हो सकता हैं..ठीक से हो सकता हैं, इसलिए आप आत्म चिंतन करिएगा।

 

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Advertisement