Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 01 सितंबर 2024 का राशिफलः कारोबार में होगा विस्तार…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

01 सितंबर 2024 का राशिफलः कारोबार में होगा विस्तार…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

01 सितंबर 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को आज आप सहने की शक्ति रखें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

मेष – आज आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष – आज आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं और स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है।

मिथुन – आज अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। आज कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। आज भूमि संबंधित विवाद खत्म होगा।

कर्क – आज मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आज आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

सिंह – आज व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या – आज राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी।

तुला – आज पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आज नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

वृश्चिक – आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु – व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मकर – विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुम्भ – सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।

मीन – अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे।

Advertisement