Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 08 दिसंबर 2024 का राशिफल: आय बढ़ेगी, नौकरी में बदलाव की संभावना…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

08 दिसंबर 2024 का राशिफल: आय बढ़ेगी, नौकरी में बदलाव की संभावना…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

08 दिसंबर 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों का दिन आज अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज

मेष – आज का दिन शुभ रहेगा। आज कारोबार में लाभ होगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष – आज ससुराल से रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। पदोन्नति के योग बनेंगे। ऑफिस में प्रदर्शन सबसे उत्तम रहेगा।

मिथुन – आज का अच्छा है। खर्च बढ़ सकते हैं। आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में विवाद से बचें।

कर्क – आज कारोबार विस्तार के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

पढ़ें :- Shukra Vakri : प्रेम के कारक शुक्र देव 3 अक्टूबर से होंगे वक्री, पुराने रिश्तें होंगे मजबूत

सिंह – आय बढ़ेगी और धन लाभ होगा। आज नौकरी में बदलाव संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्रा के योग हैं।

कन्या – आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें।

तुला – आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज धन लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा। आज बोलचाल में सावधानी बरतें।

धनु – आज काम में सफलता और धन लाभ होगा। आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में शुभ कार्य हो सकता है।

पढ़ें :- 20 सितंबर 2026 का राशिफल: आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

मकर – आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा और मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा।

कुम्भ – आज धन लाभ होगा, और परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

मीन – आज आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी।

Advertisement